मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर हुए अलग, इस खबर ने उनके फैंस को किया परेशान
बॉलीवुड में रिश्तों को लेकर अक्सर यह कहा जाता है कि कुछ भी परमानेंट नही होता आज है तो कल नही। ऐसा नही है कि यह सबके साथ है पर ज्यादातर बॉलीवुड रिलेशनशिप सिर्फ कुछ ही दिनों तक चलते है फिर एकदम से किसी अंधेरे में खो जाते है। ऐसा ही कुछ देखने को मिला मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिशतें में जिसमे फिलहाल कुछ सही नही है। खबरों की माने तो दोनों एक दूसरे से अलग हो चुके है।

खबर आई है कि दोनों लोग पिछले काफी समय से अलग रह रहे है और दोनों के बीच बात तक नही हो रही है ऐसे में यह खबर उनके फैंस को परेशान कर रही है। ऐसा क्यों हुआ इसके बारे में हम आपको आगे बताएंगे। पर पहले आप यह जान ले कि दोनों काफी दिनों से एक साथ है। दोनो ने सोशल मीडिया में एक साथ काफी फोटोज डाली है। अक्सर पार्टीज में, रिसोर्ट में, क्लब्स में और पब्लिक इवेंट में भी साथ देखें जा चुके है।
ऐसा क्यों हुआ कि यह दोनों अलग हो गए?

अर्जुन कपूर अपने नए प्रोजेक्ट्स में काफी बिजी है जिसमे वो Ek villian returns की शूटिंग के लिए काफी बिजी है वही दूसरी तरफ मलाइका फिल्मों से दूर है और सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहती है। इसलिए यह माना जा रहा है कि दोनों कई दिनों से एक दूसरे से मिले तक नही है और ना ही दोनो ने बात की है।