Ashokdham Lakhisarai: Babadham of Bihar, thousands of Shiv devotees come every day in Sawan, Assembly Speaker Vijay Sinha reached

अशोकधाम लखीसराय : बिहार का बाबाधाम, सावन में रोज आते हैं हजारों शिवभक्‍त, विधानसभा अध्‍यक्ष विजय सिन्‍हा पहुंचे

संवाद सहयोगी, लखीसराय। बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि बेगूसराय के सिमरिया गंगा घाट को जिस तरह से विकसित किया जा रहा है उसी तरह बिहार के बाबाधाम के रूप में अशोकधाम को भी विकसित किया जाएगा। भोलेनाथ की कृपा से अशोक धाम का पुनर्जागरण का समय नजदीक आ गया है। इसमें सभी लोगों की भागीदारी निभाने की जरूरत है। अशोकधाम में श्रावणी मेला के आयोजन में फंड की कमी नहीं होने दी जाएगी। विस अध्यक्ष गुरुवार को लखीसराय स्थित अशोकधाम मंदिर में श्रावणी मेला के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

 बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि बेगूसराय के सिमरिया गंगा घाट को जिस तरह से विकसित किया जा रहा है

कार्यक्रम में मौजूद मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सह जिलाधिकारी संजय कुमार ङ्क्षसह ने विधानसभा अध्यक्ष को बताया गया कि श्रावणी मेला को लेकर सरकार के राजस्व विभाग से 36 लाख 50 हजार रुपये की राशि की मांग की गई है। इसमें मात्र साढ़े आठ लाख का आवंटन प्राप्त हुआ है। विधानसभा अध्यक्ष ने जिलाधिकारी को आश्वस्त किया कि वे पटना जाकर विभाग के प्रधान सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा से बात कर लखीसराय को श्रावणी मेला के लिए और फंड उपलब्ध कराएंगे। उद्घाटन कार्यक्रम में मंदिर ट्रस्ट के सचिव डा. श्याम सुंदर प्रसाद सिंह ने विधानसभा अध्यक्ष को अशोकधाम में बिहार सरकार से राजकीय मेला का आयोजन कराने एवं प्रस्तावित शिवगंगा का निर्माण कराने की मांग रखी। इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह को 15 दिनों के अंदर प्रस्तावित शिवगंगा का नए सिरे से प्राक्कलन बनाकर विभाग को प्रस्ताव भेजने को कहा।

 बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि बेगूसराय के सिमरिया गंगा घाट को जिस तरह से विकसित किया जा रहा है
इसे भी पढ़ें..  बिहार के पूर्णिया में मिली करोड़ो में बिकने वाली छिपकली, इसकी खासियत और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत जाने

जिलाधिकारी ने यह भी जानकारी दी कि शिवगंगा के पोखर की खोदाई के लिए नगर परिषद लखीसराय ने एक प्रस्ताव नगर विकास एवं आवास विभाग को भेजा है। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से उस प्रस्ताव की स्वीकृति दिलाने का अनुरोध किया ताकि जल्द इस पर कार्य शुरू किया जा सके। सूर्यगढ़ा के विधायक प्रहलाद यादव ने कहा कि अशोकधाम मंदिर बिहार की सबसे बड़ी धरोहर है। शिवल‍िंग का जब प्रकटीकरण हुआ उसके बाद हमने तत्कालीन डीएम डीएन मंडल, पूर्व जिप अध्यक्ष दिलीप कुमार अग्रवाल के साथ मिलाकर मंदिर के विकास के लिए जो प्रयास किया आज सफल होता दिख रहा है। इसमें मंदिर ट्रस्ट से जुड़े सभी लोगों का सक्रिय और सराहनीय योगदान रहा है। विधायक ने कार्यक्रम में मौजूद जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार से सावन माह के दौरान अशोकधाम आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने का अनुरोध किया। कार्यक्रम का संचालन प्रो. मनोरंजन कुमार ने किया। धन्यवाद ज्ञापन सीताराम सिंह ने किया।

इसे भी पढ़ें..  Lakhisarai Crime : लखीसराय में भारी मात्रा में, शराब बरमाद तीन तस्कर गिरफ्तार
देश के अरबपति उद्योगपति की इस बेटी ने पार की बोल्डनेस की हदें, तस्वीरें देख रह जाएंगे हैरान जरा से कपड़ों में शुभमन गिल की बहन ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा! Photos देख हो जाएंगे फैन टीम इंडिया के ‘मिस्टर 360’ की सुपरहिट लव स्टोरी, 5 साल डेट कर रचाई थी शादी? आज इस समय सात फेरे लेंगे केएल राहुल-अथिया मिनी स्कर्ट पहनकर भोजपुरी एक्ट्रेस नम्रता मल्ला ने मचाया बवाल, इंटरनेट पर धूम मचा रहीं ये तस्वीरें