Farmers' faces blossomed due to rain, relief from sultry heat

झमाझम वर्षा से किसानों के खिले चेहरे, उमस भरी गर्मी से राहत

संवाद सहयोगी, लखीसराय। कड़ी धूप और उमस भरी गर्मी से परेशान जिला वासियों को गुरुवार की दोपहर हुई तेज झमाझम वर्षा से राहत मिली। काफी इंतजार के बाद मौसम के बदले मिजाज के बीच राहत वाली वर्षा हुई। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी और तेज धूप से काफी राहत मिली है। वर्षा से आम लोगों और किसानों के चेहरे खिल उठे हैं।

कड़ी धूप और उमस भरी गर्मी से परेशान जिला वासियों को गुरुवार की दोपहर हुई तेज झमाझम वर्षा से राहत मिली। काफी इंतजार के बाद मौसम के बदले मिजाज के बीच राहत वाली वर्षा हुई।

नगर परिषद लखीसराय क्षेत्र के अलावा प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्र बालगुदर, साबिकपुर, अमहरा, बिलोरी, दामोदरपुर, महिसोना, मोरमा पंचायत अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा प्रखंड क्षेत्र में भी करीब एक घंटे तक जमकर वर्षा हुई। जिले के टाल एवं दियारा क्षेत्र में गर्मी से जूझ से लोगों को वर्षा से राहत मिली है। दियारा क्षेत्र में पानी के अभाव में सैकड़ों बीघा में सूख रही मक्के की फसल के लिए यह वर्षा संजीवनी का काम करेगा। जिले के हलसी, रामगढ चौक, चानन, लखीसराय, सूर्यगढ़ा आदि प्रखंड क्षेत्र में जो किसान धान का बिचड़ा गिराए थे उनकी उम्मीद भी जग गई है। झमाझम वर्षा से किसानों को खुशी है लेकिन वे संतुष्ट नहीं हैं। उन्हें खेतों में अभी और पानी की जरूरत है।

इसे भी पढ़ें..  चोरी की बाइक के साथ चार अपराधी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

जिले में सामान्य से काफी कम वर्षापात होने के कारण यहां सुखाड़ की स्थिति बन गई है। सावन माह में भी वर्षा नहीं होने के कारण धान की रोपणी ठप थी। वर्षा होने से धान की सूख रही फसलों को संजीवनी मिल गई है। उधर वर्षा होने से नगर परिषद लखीसराय क्षेत्र अंतर्गत पुरानी बाजार,न या बाजार, कबैया रोड, धर्मरायाचक, मंसूरचक, इंग्लिश मोहल्ला आदि जगहों पर वर्षा और नाला का पानी सड़कों पर बहने लगा है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। जिस समय वर्षा हुई उस समय विद्यालयों में छुट्टी होने का समय था। बच्चों ने पानी में भीग कर बदले मौसम का भरपूर आनंद लिया।

इसे भी पढ़ें..  तेजस्‍वी यादव के साथ 28 तारीख को क्‍या होने वाला है? सुशील मोदी ने ललन सिंह को जवाब देते हुए कर दिया इशारा
देश के अरबपति उद्योगपति की इस बेटी ने पार की बोल्डनेस की हदें, तस्वीरें देख रह जाएंगे हैरान जरा से कपड़ों में शुभमन गिल की बहन ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा! Photos देख हो जाएंगे फैन टीम इंडिया के ‘मिस्टर 360’ की सुपरहिट लव स्टोरी, 5 साल डेट कर रचाई थी शादी? आज इस समय सात फेरे लेंगे केएल राहुल-अथिया मिनी स्कर्ट पहनकर भोजपुरी एक्ट्रेस नम्रता मल्ला ने मचाया बवाल, इंटरनेट पर धूम मचा रहीं ये तस्वीरें