सगाई की अंगूठी पहनकर लड़की ने छुए लड़के के पैर तो लड़के ने कर दी ऐसी हरकत, पापा ने सबके सामने मारा थप्पड़
वीडियो में दिखाया गया है कि सगाई चल रही है, जहां लड़की अंगूठी पहनकर लड़के के पैर छूती है। उसके बाद लड़का भी लड़की को अंगूठी पहनाता है, लेकिन आगे क्या हुआ, शायद आपने पहले नहीं देखा होगा।
सगाई की अंगूठी पहनकर लड़की ने छुए लड़के के पैर, तो लड़के ने की ऐसी हरकत
शादी के मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं। जिसमें दूल्हा-दुल्हन की मजेदार हरकतें भी होती हैं और कुछ ऐसी चीजें भी देखने को मिलती हैं, जो हमें पसंद भी आती हैं और हमें सरप्राइज भी करती हैं। अब इंटरनेट पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जो शादी का नहीं बल्कि सगाई के वीडियो का है। वीडियो न सिर्फ देखने में काफी मजेदार है बल्कि इसमें कुछ ऐसा भी है जो आपने पहले शायद ही कभी देखा होगा। वीडियो में दिखाया गया है कि सगाई चल रही है, जहां लड़की अंगूठी पहनकर लड़के के पैर छूती है। उसके बाद लड़का भी लड़की को अंगूठी पहनाता है, लेकिन आगे क्या हुआ, शायद आपने पहले नहीं देखा होगा।
वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़का और लड़की आमने-सामने खड़े हैं। परिवार के सदस्य और कुछ रिश्तेदार भी दिखाई दे रहे हैं। पहले लड़की लड़के को अंगूठी पहनाती है और फिर नीचे झुककर लड़के के पैर छूती है। इसके बाद लड़का भी अंगूठी पहनता है और वह भी लड़की की तरह उसके पैर छूता है। इसमें लड़के के पिता ने उसे पीछे से जोरदार थप्पड़ मार दिया।
यह वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे खूब पसंद भी कर रहे हैं। इस वीडियो को