आमिर खान से अलग होकर बुरी तरह टूट चुकी हैं किरण राव, हालत देख नम हो जाएगी आंखे
आमिर खान एक ऐसे शख्स हैं जिन्होंने अपनी एक्टिंग से मिस्टर परफेक्शनिस्ट का खिताब अपने नाम किया है। उन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर इंडस्ट्री में अच्छा नाम कमाया है। फैंस उन्हें बेहद प्यार करते हैं। आपको बता दें कि आमिर खान अपनी फिल्मों के अलावा अक्सर दूसरी बातों को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। अभिनेता लंबे समय से अपनी तीसरी शादी को लेकर सुर्खियों में थे। लेकिन इस बार उनके सुर्खियों में रहने की वजह उनकी दूसरी शादी यानी किरण राव है। हाल ही में दोनों की कुछ तस्वीरें वायरल हुई हैं।

गौरतलब है कि अभिनेता आमिर खान ने किरण राव से 28 दिसंबर 2005 को शादी की थी। दोनों का एक 9 साल का बेटा भी है। जिसका नाम उन्होंने आजाद रखा। 15 साल साथ रहने के बाद दोनों ने एक दूसरे को तलाक दे दिया। लेकिन शादी टूटने के बाद भी दोनों को अक्सर साथ देखा जाता है। फैंस के मुताबिक तलाक के बाद आमिर-किरण के बीच नजदीकियां बढ़ गई हैं। हाल ही में दोनों की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम से जमकर वायरल हो रही हैं। जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही किरण का लुक देख लोग हैरान है।

हाल ही में आमिर खान, उनकी एक्स वाइफ किरण और उनके बेटे आजाद को एक रेस्टोरेंट के सामने एक साथ स्पॉट किया गया। जहां अभिनेता किरण के कंधे पर हाथ रखते हुए भी नजर आए। इस दौरान आमिर और आजाद समर लुक में नजर आए। वहीं किरण राव ढीली शर्ट और पैंट में नजर आईं। साथ ही उनके बाल काफी सफेद नजर आ रहे थे। किरण राव का वजन भी खूब नजर आ रहा था। जिसके बाद यूजर्स ने उनका हाल पूछना शुरू कर दिया है। वे किरण के बारे में पूछ रहे हैं कि क्या वह ठीक है, है ना? उनके वीडियो पर ऐसे कई कमेंट्स आ चुके हैं।
बता दें कि अभिनेता जल्द ही फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में नजर आने वाले हैं। उनकी यह फिल्म इसी साल रिलीज होगी। इस फिल्म में आमिर के साथ करीना कपूर खान, सलमान खान, शाहरुख खान, नागा चैतन्य, पंकज त्रिपाठी, योगी बाबू आदि कई कलाकार नजर आएंगे। फैंस उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अभिनेता की यह फिल्म एक कॉमेडी, ड्रामा फिल्म है।