जुलूस के लिए लाइसेंस जरूरी तभी बजेगा

जुलूस के लिए लाइसेंस जरूरी तभी बजेगा मुहर्रम पर डीजे

संवाद सहयोगी, लखीसराय : नौ और 10 अगस्त को मुहर्रम पर्व मनाए जाने की संभावना को देखते हुए रविवार को स्थानीय लखीसराय थाना परिसर में थाना अध्यक्ष चंदन कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में हिदू और मुस्लिम समुदाय के प्रबुद्ध लोग एवं कई निवर्तमान वार्ड पार्षद भी मौजूद थे। लखीसराय थाना में योगदान करने के बाद पहली पब्लिक मीटिग करते हुए नए थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने मुस्लिम समुदाय के लोगों से शांति सछ्वाव के साथ मुहर्रम पर्व मनाने की अपील की। थानाध्यक्ष ने आश्वस्त किया कि पर्व के दौरान पुलिस शहर में मुस्तैद रहेगी। थानाध्यक्ष ने पर्व को लेकर सभी लोगों को जानकारी दी कि मुहर्रम के दौरान कहीं भी डीजे बजाने की अनुमति नहीं मिलेगी।

इसे भी पढ़ें..  बिहार में घूमने आये पर्यटक से कोरोना के 4 केस मिले, 3 इंग्लैंड तो एक म्यानमार का पर्यटक, दलाई लामा जुटेंगे लाखों विदेशी
संवाद सहयोगी लखीसराय नौ और 10 अगस्त को मुहर्रम पर्व मनाए जाने की संभावना को देखते हुए रवि

ताजिया जुलूस के लिए सभी अखाड़ों को लाइसेंस लेना जरूरी होगा। उन्होंने कहा कि लाइसेंस की शर्तों और निर्धारित रूट का पालन करते हुए ही जुलूस निकालने की इजाजत मिलेगी। पर्व के दौरान अशांति फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष ने बैठक में मौजूद अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों से कहां-कहां से मुहर्रम जुलूस निकाला जाता है इसकी पूरी जानकारी जुलूस रूट के साथ ली। पूर्व वार्ड पार्षद मु फैयाज ने थानाध्यक्ष को जानकारी दी कि पुरानी बाजार में बड़ी दरगाह स्थित कर्बला में विभिन्न अखाड़ों के ताजिया का पहलाम किया जाता है। थानाध्यक्ष ने शहर के इंगलिश मुहल्ला, बड़ी दरगाह सहित अन्य अखाड़ों से निकलने वाले जुलूस और पहलाम का रूट और समय निर्धारित करते हुए सबों से नियमों का पालन करने की अपील की। शहरी क्षेत्र के अलावा थानाध्यक्ष ने ग्रामीण क्षेत्र में मुहर्रम जुलूस की जानकारी लोगों से ली।

इसे भी पढ़ें..  सावन में गुलजार हुआ अशोकधाम मंदिर, बन गया पिकनिक स्पाट भगवान का मंदिर

ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों को भी थानाध्यक्ष ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में मुहर्रम पर्व मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि ताजिया जुलूस में अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। जुलूस से लेकर ताजिया के पहलाम तक कि पूरी गतिविधि की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। बैठक में सीओ संजय कुमार पंडित, डा. गौतम कुमार, एसआइ देव कुमार, एसआइ सोनम कुमारी के अलावा सामाजिक कार्यकर्ता सुजीत कुमार, मुखिया अनिल कुमार सिंह उर्फ मखरू सिंह सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

Source – Jagran

देश के अरबपति उद्योगपति की इस बेटी ने पार की बोल्डनेस की हदें, तस्वीरें देख रह जाएंगे हैरान जरा से कपड़ों में शुभमन गिल की बहन ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा! Photos देख हो जाएंगे फैन टीम इंडिया के ‘मिस्टर 360’ की सुपरहिट लव स्टोरी, 5 साल डेट कर रचाई थी शादी? आज इस समय सात फेरे लेंगे केएल राहुल-अथिया मिनी स्कर्ट पहनकर भोजपुरी एक्ट्रेस नम्रता मल्ला ने मचाया बवाल, इंटरनेट पर धूम मचा रहीं ये तस्वीरें