नोरा फतेही ने दुनिया के सामने लाया अपना सबसे गंदा राज, इस वीडियो में कई लड़कों के साथ…
अपने लटके झटके से सभी का दिल जीतने वाली डांसिंग क्वीन नोरा फतेही आए दिन सुर्खिया बटोरती रहती हैं। दिलबर गाने के रीमेक से नोरा ने ऐसा जादू किया कि हर कोई उनका दीवाना हो गया। दिलबर गर्ल अपने बेहतरीन डांसिंग मूव्स के लिए जानी जाती हैं और इसके लिए वह देश ही नहीं विदेशों में भी काफी मशहूर हैं। नोरा को दर्शकों का खूब प्यार मिलता है तो पपराजी भी हर मौके पर नोरा की तस्वीरें लेते रहते हैं।

वहीं नोरा खुद भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। अब नोरा अपने डर्टी लिटिल सीक्रेट को लेकर भी चर्चा में हैं। आप सोच रहे होंगे कि आखिर नोरा का गंदा सा राज क्या है तो हम आपको बता दें कि यह उनका आने वाला गाना है। नोरा जल्द ही डर्टी लिटिल सीक्रेट गाने में नजर आने वाली हैं। उनका ये गाना जल्द ही रिलीज होने वाला है। हाल ही में इसका टीजर रिलीज किया गया है।
नोरा के गाने का टीजर रिलीज
नोरा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर इस गाने का टीजर जारी किया है। इस वीडियो में दिख रहा है कि नोरा लाल रंग की डीप नेक ड्रेस पहने सोफे पर बैठी नजर आ रही हैं। इसके बाद वीडियो में जैक नाइट भी नजर आ रहे हैं। डर्टी लिटिल सीक्रेट के इस वीडियो टीजर में नोरा फतेही कई लुक में नजर आ रही हैं।
वैसे तो नोरा हर बार ग्लैमरस अंदाज में नजर आती हैं लेकिन इस वीडियो में उनका लुक और भी बोल्ड और कूल नजर आ रहा है। टीजर में नोरा कभी ब्लैक तो कभी पिंक कलर की ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर उनके इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। इस पर फैंस कमेंट भी कर रहे हैं और जमकर लाइक भी कर रहे हैं। इस गाने की खास बात यह है कि इसमें नोरा के अपोजिट ब्रिटिश-पाकिस्तानी सिंगर जैक नाइट भी नजर आएंगे।
डांसिंग क्वीन हैं नोरा फतेही
गाने के टीजर ने फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट लेवल बढ़ा दिया है। टीजर के साथ यह भी पता चला है कि पूरा म्यूजिक एलबम उनके यूट्यूब चैनल पर 7 जून को रिलीज किया जाएगा। फैंस इस गाने को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। आपको बता दें कि इससे पहले भी नोरा फतेही और विक्की कौशल के गाने ‘पछताओगे’ को फैंस का जबरदस्त प्यार मिला था। इसके अलावा नोरा को फिल्मों के आइटम सॉन्ग में भी काफी पसंद किया जाता है।
गौरतलब है कि लंबे इंतजार के बाद IIFA अवॉर्ड्स 2022 भी शुरू हो गया है। अबू धाबी में इसके उद्घाटन समारोह में कई सितारे नजर आए। नोरा फतेही इन दिनों अबू धाबी में भी तहलका मचा रही हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है जिसमें वह एक छोटी सी बच्ची के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो में दिख रहा है कि नोरा एक छोटी सी बच्ची से बात कर रही है। इसके बाद नोरा ‘डांस मेरी रानी’ गाने पर डांस करने लगती हैं और उन्हें देखकर बच्ची भी डांस करने लगती है। नोरा का ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। बता दें कि गुरु रंधावा और नोरा के इस म्यूजिक एल्बम को दर्शकों का खूब प्यार मिला था।