पाकिस्तान की महिला खिलाड़ी, जिसने महेंद्र सिंह धोनी के साथ एक रात बिताने की ऑफर दी, बयां किया हाल-ए-दिल
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर क्रिकेट की दुनिया में उस मुकाम को हांसिल किया है, जहां पहुंचने के लिए लोग अपनी पूरी जिंदगी झोंक देते हैं।

माही ने भारत के लिए आईसीसी के सभी खिताब जीते हैं। फिर चाहें वो 50 ओवर का वर्ल्ड कप हो या फिर 20 ओवर वर्ल्ड कप। दोनों में धोनी ने भारत को जीत हांसिल कराई है।

यही वजह है कि भारतीय टीम के लोकप्रिय खिलाड़ियों में धोनी का नाम सबसे टॉप पर आता है। उनके प्रशंसक सिर्फ इंडिया में ही नहीं बल्कि विदेशों से भी उन्हें दुआएं भेजते हैं।

आपको जानकर हैरानी होगी कि इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का डंका इंडिया में ही नहीं बल्कि सीमापार पाकिस्तान में भी बजता है।

हाल ही में पाकिस्तानी महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान सना मीर ने महेंद्र सिंह धोनी को लेकर बड़ा बयान दिया था। उन्होंने बताया था कि वे इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान की बहुत बड़ी फैन हैं।

बता दें, इस बात का खुलासा सना मीर ने एक इंटरव्यू के दौरान किया था। उन्होंने अपने पसंदीदा क्रिकेट प्लेयर्स के विषय में बात करते हुए बताया था कि वे महेंद्र सिंह धोनी और इमरान खान की बहुत बड़ी फैन हैं।

सना से इंटरव्यू के दौरान पूछा गया अगर उन्हें किसी खिलाड़ी के साथ समय गुजारने का मौका मिले, तो वो किसे अपने पार्टनर के रूप में चुनेंगी। इस पर पूर्व पाकिस्तानी कप्तान ने बेबाकी से जवाब देते हुए कहा कि
गौरतलब है, सना मीर ने पाकिस्तान की तरफ से 120 वनडे मैच खेले हैं। इनमें उन्होंने 51 विकेट अपने नाम किए हैं। ऐसा ही कारनामा उन्होंने टी20 मैचों के दौरान भी किया है। सना ने 106 मैचों के दौरान 89 विकेट झटके थे। साल 2020 में सना ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।