पटना की दो लड़कियों को हुआ प्यार, घर से भागकर किया ये काम
पटना : बिहार की राजधानी पटना से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां दो लड़कियां घर से भाग गई हैं. दोनों के बीच प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। वहीं, इस संबंध में एक लड़की के परिवार ने पाटलिपुत्र थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद दोनों बच्चियां महिला थाने पहुंचीं और एसएसपी आवास पर पहुंचकर सुरक्षा की गुहार लगाई. दोनों लड़कियां आपस में शादी करना चाहती हैं। दोनों को मनाने की काफी कोशिश की गई, लेकिन वे अपनी जिद पर अड़े हैं। एक लड़की पाटलिपुत्र थाने के इंद्रपुरी की और दूसरी दानापुर इलाके की रहने वाली है. लड़कियों ने थाने जाकर बताया कि वे दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं और अब शादी करना चाहते हैं. घरवाले इससे इनकार कर रहे हैं.

कल यानि गुरुवार को दोनों छात्राओं ने महिला थाने में आपबीती सुनाई. इसके बाद पुलिस उन दोनों को लेकर पाटलिपुत्र थाने आई। एसएचओ एसके शाही ने बताया कि जिस लड़की के परिजनों ने प्राथमिकी दर्ज करायी है उसका बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जायेगी. दोनों ने पुलिस को बताया कि वे पटना से भागकर हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, रांची गए और फिर ट्रेन से दिल्ली गए. दोनों वहीं नोएडा में रह रहे थे। एक लड़की को नौकरी के लिए इंटरव्यू देना था। वह गुरुवार को ही पटना आई थी।

दोनों लड़कियों का कहना है कि वे पांच साल से एक-दूसरे के प्यार में हैं। एक लड़की की उम्र 19 साल और दूसरी की उम्र 22 साल बताई जा रही है. दोनों का एक कॉमन फ्रेंड है, जिसके जरिए दोनों की मुलाकात हुई थी. इसके बाद वे सोशल साइट्स पर बात करने लगे। धीरे-धीरे दोनों ने फोन नंबर भी शेयर कर दिया। एक लड़की की मां नहीं थी। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती गईं। इस बात की जानकारी जब घरवालों को हुई तो दोनों बच्चियां 26 अप्रैल को पीएनएम मॉल में फिल्म देखने के बहाने शादी की नीयत से अपने घर से दिल्ली भाग गई थीं. दोनों लड़कियों ने बताया कि दोनों के प्रेम प्रसंग के बारे में उनके घरवालों को पहले ही पता चल गया था. इसके बाद भी परिजन नहीं माने। इतना ही नहीं मोबाइल छीन कर मारपीट भी की। अंत में उसने घर छोड़कर भागने का फैसला किया।