SuryaKumar Yadav Love Story

Suryakumar Yadav:-यूपी के एक छोटे से गांव का लड़का, कैसे बन गया Mr.360 यादव, जानिए फर्श से अर्श तक का सफर

सूर्यकुमार यादव इंडियन क्रिकेट टीम का एक उभरता सितारा है। इनका पूरा नाम सूर्य कुमार अशोक यादव है जिन्हें सूर्यकुमार यादव या स्काई के नाम से भी बुलाया जाता है। यही नहीं आजकल तो इन्हे लोग Mr.360 यादव के नाम से भी बुलाने लगे है। सूर्यकुमार यादव को एकदिवसीय क्रिकेट और T20 फॉर्मेट में भारत के लिए खेलते हैं। सूर्यकुमार यादव घरेलू क्रिकेट में मुंबई क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व करते हैं और आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं। यह दाएं हाथ के बहुमुखी बल्लेबाज और कभी कभी दाएं हाथ के मध्यम गति और स्पिन गेंदबाज है। इनका जर्सी नंबर 63 है।

सुरेंद्र कुमार यादव की प्रारंभिक शिक्षा

सूर्या ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा मुंबई में ही परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय से पूरा किया है उसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए वह परमाणु ऊर्जा जूनियर कॉलेज, मुंबई और फिर पिल्लई कॉलेज ऑफ आर्ट्स, कॉमर्स एंड साइंस, मुंबई में चलेगा। सूर्य के पास स्नातक बीकॉम की डिग्री है।

सूर्यकुमार यादव की फैमिली में कौन-कौन है?

इसे भी पढ़ें..  T20 WC 2022: रिजवान को पीछे छोड़ फिर टॉप 10 बल्लेबाजों में शामिल सूर्यकुमार यादव, इसमें विराट कोहली भी शामिल।

सूर्यकुमार यादव के पिता का नाम अशोक कुमार यादव है जो बीएआरसी में इंजीनियर रह चुके हैं। इनके माता का नाम सपना यादव है। आपको बता दे कि सूर्यकुमार यादव अपने माता-पिता की इकलौती संतान है। इनके परिवार में माता-पिता के अलावा इनकी पत्नि है जिनका नाम देवीशा शेट्टी है

सूर्यकुमार यादव की शादी कब और किससे हुई?

सूर्यकुमार यादव के शादीशुदा जीवन की बात करें तो, सूर्य कुमार की शादी 7 जुलाई 2016 को देवीशा शेट्टी से हुई थी। देवीशा शेट्टी मुंबई में एक डांस कोच है। सूर्यकुमार यादव और देवीशा शेट्टी की मुलाकात सबसे पहले 2012 में आर ए पोदार कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स मुंबई में हुई थी। तब से दोनों एक दूसरे के संपर्क में रहे और आखिरकार 4 सालों के बाद उन्होंने 2016 में शादी कर लिया था।

सूर्यकुमार यादव की क्रिकेट करियर

इसे भी पढ़ें..  IND vs ZIM : सालों से भारत जिम्बाब्वे से एक भी टी20 नहीं खेला है, भारत को दो बार हार का सामना करना पड़ा, देखे पूरा रिकॉर्ड

सूर्यकुमार यादव बचपन से ही क्रिकेट और बैडमिंटन में रूचि रखते थे, यादव के पिता बार्क में इलेक्ट्रिकल इंजीनियर की नौकरी के लिए गाजीपुर शहर मुंबई आ गए, सूर्यकुमार यादव ने वाराणसी की गलियों में खेलते हुए अपना हुनर सीखा वही 10 साल की उम्र में उनके पिता ने खेल के प्रति उनके लगाव को देखते हुए उन्हें अणु शक्तिनगर में बीएआरसी कॉलोनी में एक क्रिकेट एकेडमी में भेज दिया।

घरेलु क्रिकेट की शुरुआत 

उनके क्रिकेट करियर की शुरुआत रणजी ट्रॉफी 2010- 2011 से किया था। जिसमें उन्होंने मुंबई टीम के तरफ से मैच खेला था। आपको बता दें कि या मैच दिल्ली और मुंबई के बीच खेला गया था जिसमें सूर्या ने 73 रन बनाए थे यह मुंबई की पहली पारी में और शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी है।

उसके बाद सूर्या का नाम अक्टूबर 2018 में देवधर की 2019 ट्रॉफी के लिए भारत की सी टीम में लिखा गया, वही साल 2020 की ट्रॉफी में पहली बार उनका नाम भारतीय टीम में शामिल किया गया था।

इसे भी पढ़ें..  इंडियन टीम से सूर्य कुमार यादव को किया बाहर , जानिए क्या है खास वजह

सूर्य की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर की शुरुआत 

सूर्यकुमार यादव को साल 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाला T20 मैच के लिए भारतीय टीम में लिया गया। 14 मार्च को उन्होंने भारतीय टीम के तरफ से पहला अंतरराष्ट्रीय मैच जिसमें उन्होंने बेहतर प्रदर्शन किया। 18 जुलाई 2021 को श्रीलंका के खिलाफ भारत के लिए उन्होंने अपने करियर का पहला ओडीआई मैच खेला जिसमें उन्होंने अर्धशतक बनाया। साल 2021 में सूर्यकुमार यादव को आईसीसी T20 वर्ल्ड कप शामिल किया गया।

देश के अरबपति उद्योगपति की इस बेटी ने पार की बोल्डनेस की हदें, तस्वीरें देख रह जाएंगे हैरान जरा से कपड़ों में शुभमन गिल की बहन ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा! Photos देख हो जाएंगे फैन टीम इंडिया के ‘मिस्टर 360’ की सुपरहिट लव स्टोरी, 5 साल डेट कर रचाई थी शादी? आज इस समय सात फेरे लेंगे केएल राहुल-अथिया मिनी स्कर्ट पहनकर भोजपुरी एक्ट्रेस नम्रता मल्ला ने मचाया बवाल, इंटरनेट पर धूम मचा रहीं ये तस्वीरें